कुठौंद-उरई । कुठौंद ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नीलम यादव के शपथ समारोह में दिग्गज भाजपा नेताओं के द्वारा शिरकत की जाएगी।
ब्लाक परिसर में 18 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद भानुप्रताप वर्मा, क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल मौजूद रहेगें। क्षेत्रीय कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी, रामप्रकाश निषाद, अमित नीखरा, कृष्णपाल सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह राजावत, दिलीप शिवहरे, अभिवन दीक्षित, हरीसिंह, अरूण शुक्ला आदि ने क्षेत्रीय लोगों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की।






Leave a comment