
उरई। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बाटिका शिक्षा नामांकन ठहराव एवं सशक्तीकरण हेतु जनपद स्तरीय आवासीय पावर एंजिल प्रशिक्षण 16 मार्च को वेदिका गेस्ट हाउस उरई में आरंभ हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह एव ंबीएसए राजेश कुमार शाही के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा. ममता स्वर्णकार, डा. कल्पना श्रीवास्तव, डा. बंदना गुप्ता, डा. साधना अवस्थी, संदर्भदाता की भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में जनपद जालौन के सभी कस्तूरबा विद्यालयों एवं परिषदीय जूनियर विद्यालयों में चयनित लगभग तीन सौ छात्राएं प्रतिभाग कर रही है जिसमें से जनपद की पावर एंजिल का चयन किया जाना है। इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, महिला अधिवक्ता अंजू दुबे, महिला डाक्टर रेनू चंद्रा, महिला लेक्चरर डा. माधुरी रावत आदि ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपनी रक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी। इस प्रशिक्षण में बच्चों को लघु फिल्मे स्वशक्ति पहेली की सहेली दिखायी गयी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से ही ट्वायलेट एक प्रेमकथा एवं पैडमैन फिल्म भी दिखाकर छात्राओं को स्वच्छ अभियान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, प्रमोद शुक्ला, राजेन्द्र कुशवाहा, रवीन्द्र शाक्यवार, ताहिर, नरेन्द्र, राजकुमारी बंदना वर्मा, श्वेता शर्मा, सुषमा स्वर्णकार, मधुवाला, शालिनी आदि शामिल रही।






Leave a comment