कालपी-उरई प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हस्तनिर्मित कागज चिन्हित उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कालपी में 50 स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर बैंक लिंकेज के माध्यम से अनुदान एवं ऋण उपलब्ध करा कर जरूरतमंदों को आय सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।इसके लिए अनुरागिनी संस्था के द्वारा दस सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कालपी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण सिंह तथा सचिव नंदराम सिंह के मुताबिक दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का संचालन अनुरागिनी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूह का गठन कर जरूरतमंदों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाए जाने का कार्यक्रम है ।इसी को मद्देनजर रखकर नगर पालिका परिषद के सभासदों से आव्हान किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में दो-दो समूह के गठन के निर्माण में संस्था के कार्यकर्ताओं का सहयोग करें।

Leave a comment