उरई। दलित शोषण मुक्ति मंच का जंतर मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन 21 मार्च को होने जा रहा है जिसमें 6 सूत्री मांगों को लेकर देश भर से दलित विशेष समुदाय के लोग जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड कमलाकांत वर्मा ने बताया कि दलित शोषण मुक्ति मंच के द्वारा मोदी सरकार के द्वारा बजट के नाम पर दलितों को ठगने एवं पूरे देश भर में दलित के कत्लेआम, महिलाओ,ं दलितों के उत्पीड़न सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को लेकर जनवादी ताकतों के द्वारा दलित शोषण मुक्ति मंच तैयार किया गया है। जिस के बैनर तले धरना प्रदर्शन 21 मार्च को होने जा रहा है उन्होंने बताया कि हमारी मांग है रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएं सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाए, आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निजी संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए, सरकारी स्कूलों में शिक्षा को दुरस्त करने और दलित बच्चों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। केंद्रीय बजट में दलितों की संख्या के अनुपात में बजट का आवंटन किया जाए भीमा कोरेगांव में दलितों पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और निर्दोष कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा किया कर उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं भीम आर्मी के संयोजक चंद्रशेखर आजाद सोनू एवं उनके अन्य साथियों को रिहा किया जाए। कमलाकांत वर्मा ने दलित समुदाय के लोगों एवं जनवादी ताकतों से 21 मार्च को होने जा रहे जंतर मंतर नई दिल्ली के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।






Leave a comment