
उरई। उरई क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष आशीष पटेल को सांसद भानू प्रताप वर्मा ने रामराजा गेस्ट हाउस में शपथ दिलाई। बाद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सहकारी समिति के शपथ समारोह को भाजपा जनप्रतिनिधियांे एवं कार्यकर्ताओं ने बडचढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भानूप्रताप वर्मा ने सर्ब प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष आशीष पटेल को शपथ दिलाई। इसके उपरान्त श्री पटेल ने निर्वाचित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की सत्यनिष्ठा के साथ शपथ दिलाई । अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह पिंडारी ने समारोह को संबोेधित करते हुए कहा कि उक्त समिति भाजपा की एक प्रमुख कड़ी है इस बार भाजपा ने पदो का ख्याल रखते हुए आरएसएस के सिपाही व् लगनशील भाजपा कार्य करता आशीष पटेल को उरई क्रय विक्रय समिति का अध्यक्ष चुना है। यह किसानों की समस्याआंे को शीघ्रता से निस्तारण करेंगे। यह मे मंच के माध्यम से विश्वास दिलाता हूं। समारोह का संचालन युद्धवीर कन्थरिया ने किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि जिला पंचायत देवेन्द्र निरंजन, सहकारिता अधिकारी प्रेमचंद्र, ओमकार सिंह ठाकुर उर्फ विक्की ,दिलीप दुबे ,अवध बब्बा, अनीता बर्मा ,भगवती शरण शुख्ला आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment