जालौन-उरई । नगर में हो रही लगातार चोरियों से दुकानदार परेशान हैं । बैठगंज बाजार में अराजक तत्वों ने शनिवार की रात  दुकान के ताले चटखा दिये ।

इनमें रमेश झल्लन की दुकान का ताला तोड़कर अराजक तत्व बीती रात टोस्ट के 2 गत्ते उठा  ले गए । ध्यान रहे कि विगत 6 मार्च को बैठगंज में ही हरी चौधरी की परचून व आर्टिफिशियल की दुकान में छत का जाल तोड़कर नीचे उतरे चोरों ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी की 10 जंजीर , 10 अंगूठी व गुटखा की कई पौली जिनकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई गई  है ले गए थे लेकिन पुलिस ने अभी तक इसका सुराग नहीं लगा सके । पुलिस की नाकामी से चोरों के हौंसले बुलंद हैं । जब इस संदर्भ में प्रभावी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना है कि पुलिस चोरो की तलाश कर रही है बहुत जल्द ही चोर पकड़े जायेगे ।

Leave a comment