जालौन—उरई । नवरात्रि के प्रथम दिन नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । इसके साथ ही भक्तों ने आज से 9 दिन का उपवास शुरू कर दिया । इसी क्रम में लोगों ने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए जवारे भी बोए ।
नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को सुबह से ही नगर के छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर , लखिया मंदिर, सभी धार्मिक मंदिरों तथा प्रमुख स्थानों पर पिकेट ड्यूटी तैनात रही और पुलिस का चाक चौबन्द इंतजाम रहा । ताकि सुबह , शाम और रात्रि में आने जाने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा का कहना है कि नवरात्रि के पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए फुल प्रूफ इंतजाम किए गए हैं । उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
वही उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने नगर तथा क्षेत्रवासियों से अपील की है कि नवरात्रि का पावन पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ । उत्पात करने वालों के खिलाफ को सूचित करें । कड़ी कार्रवाई की जायेगी । अगर त्यौहार के मौके पर बिजली पानी सफाई व्यवस्था में खामियां हो तो उन्हें अवगत कराएं जिससे व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त हो सके।






Leave a comment