
उरई । नव संवत्सर की प्रतिपदा पर आज दोपहर बाद राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ का पारंपरिक पद संचलन नगर के मुख्य मार्गों पर गुजरा जिसमें बड़ी संख्या में गणवेश में स्वयम सेवक कतार और लयबद्ध हो कर चलते हुए आकर्षक दृश्य उपस्थित कर रहे थे ।
पद संचलन डी वी कालेज से शुरू हुआ और पुराने झांसी रोड , इलाहाबाद बैंक चौराहा , सर्राफा बाजार से घंटाघर होते हुए भगत सिंह चौराहे पर पहुँच कर वापस डी वी कालेज की तरफ मुड़ गया । बाद में डी वी कालेज में सभा हुई जिसमें प्रांत सर कार्यवाह अनिलजी ने बौद्धिक दिया ।
उन्होने कहा कि जब तक संयुक्त परिवार व्यवस्था थी परिवार से चरित्र का विकास होता था । अब यह भूमिका संघ निभाता है । उन्होने राष्ट्र की उन्नति के लिए सामाजिक समरसता को मूल मंत्र बताया और स्वयम सेवकों से इसके लिए काम करने को कहा ।






Leave a comment