कालपी –उरई । रविवार को उपखंड अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के द्वारा शिविर लगाकर निशुल्क विद्युत कनेक्शन वितरित किए गए ।

कदौरा विकासखंड के ग्राम काशीखेरा में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कालपी के विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि गर्मी के कारण भूगर्भ जल स्तर में भारी गिरावट आ रही है । जिन लोगों ने अवैधानिक रूप से समरसेबल पंप डाल रखे हैं उनकों निकाल कर हटा लें। विभाग के द्वारा अभियान चलाया जाएगा और कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि शासन की मंशा हर घर को रोशन करने की है। इसलिये प्रधानमंत्री सजल बिजली घर घर योजना के माध्यम से गांव गांव मे ग्रामीणों को मुफ्त में विद्युत  कनेक्शन दिये जा रहे हैं । लोग  इस योजाना का लाभ उठायें।

इस अवसर पर राजू यादव, विश्व नाथ सिंह, शिवनाथ सिंह, कल्लू सिंह, शंकर, आजाद सिंह, जितेन्द्र कुमार आदि ग्रामीणों के अलावा विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मौजूदगी रही। शिविर के माध्यम से अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं को बता कर जागरूक किया।

Leave a comment