कालपी –उरई । रविवार को कदौरा विकासखंड के ग्राम कठपुरवा में तहसीलदार सालिक राम की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा कानून के प्रति जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

उक्त गांव परिषदीय विद्यालय के परिसर में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए तहसीलदार सालिक राम ने बताया कि सार्वजनिक तथा सरकारी जमीनों, खलिहान, चकरोड, तालाब ,शमशान स्थल, कब्रिस्तान आदि की भूमि मे अवैध रूप से कब्जा करना कानूनी अपराध है।इसलिए कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीनों मे अवैध रूप से कब्जा कतई न करें।उन्होंने कहा कि एंटी भू माफिया अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है। तहसीलदार ने दाखिल खारिज की प्रक्रिया तथा विरासत दर्ज करने की प्रक्रिया आदि के बारे में जागरूक किया। पैनल अधिवक्ता रवि तिवारी ने एक्सीडेंट क्लेम एंव धारा 156 (3)के अंतर्गत संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज करने समेत विभिन्न मामलों पर प्रकाश डाला। शिविर में कानूनविद, शिक्षा विद, क्षेत्रीय लेखपाल छविनाथ सिंह ,ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Leave a comment