उरई। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की झांसी क्षेत्र शाखा का चुनाव मंगलवार को सर्व सम्मति से हुआ। जिसमें इंदर सिंह चैहान एक बार फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिये गये हैं।
उनके अलावा तौकीर हबीब को 31वीं बार क्षेत्रीय मंत्री चुना गया है। अंकित पटेल उपाध्यक्ष चुने गये हैं। निर्वाचन की घोषणा के बाद पदाधिकारियों को साथियों ने फूल मालाओं से लाद दिया और उनकी जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजा दिया।

Leave a comment