उरई। जिला योजना समिति के चुनाव के लिए मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह सीडीओ के सामने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये गये। पांच पदो ंके लिए आज एक दर्जन लोगों ने नामांकन किया।
गौरतलब है कि जिला योजना समिति के पांच पदों के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है जिसमें एक पद अनुसूचित जाति, एक पद अन्य पिछड़ा व दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित है जबकि एक पद अनारक्षित है।
यह भी ध्यान रहे कि 24 मार्च को निर्धारित कार्यक्रम के तहत नाम वापस लिये जा सकेगें। इसके बाद आवश्यकता हुई तो इसके बाद 28 मार्च को मतदान होगा।






Leave a comment