कोंच-उरई। तहसील बार संघ के प्रतिष्ठित चुनाव में गुरुवार को चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, योगेंद्र अरुसिया, तेजराम जाटव और शशांक श्रीवास्तव की देखरेख मे अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन दाखिल किये गये।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में संजीव कुमार तिवारी, रविंद्र नाथ खरे, नवल किशोर जाटव, जुगल किशोर अग्रवाल और अमर बाबू पाठक शामिल हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए रामलखन कुशवाहा, कुलदीप नारायण सोनकिया व मो. अफजाल खान ने पर्चे भरे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह जाटव का निर्विरोध चुन लिया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर शशि देवी मिश्रा और रामवीर सिंह गुर्जर भी चुन लिए गये। संजीव गुर्जर को भी चुना गया। संयुक्त सचिव पद पर वरुण चडडा, उमेश व्यास, अमित श्रीवास्तव आदि चुने गये। कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार पुरोहित का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
बार संघ के सामान्य सदस्य के छह पदों के लिए अरुण बाजपेयी, असित मिश्रा, अरविंद दीक्षित, सईद अहमद मंसूरी और राजीव श्रीवास्तव भी निर्विरोध चुने गये।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पर्चों की जांच के बाद 28 मार्च को मतदान होगा। वैसे तो चुनाव के लिए 268 मतदाता दर्ज हैं लेकिन 262 ही मत प्रयोग कर सकेगें। चुनाव की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं।






Leave a comment