जालौन-उरई। विकास खंड की सीमा पर स्थित ग्राम गुपलापुर में लोगों को खुले में शौच के लिए न जाने और घर में शौचालय तैयार कराने को प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई और बाद में खुली बैठक भी की गई।
खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण की अगुवाई में ग्राम पंचायत सदूपुरा के मजरा गुपलापुर को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौंच के नुकसान बताये गये। इसके बाद गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ओडीएफ की विस्तृत जानकारी दी गई।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन निर्धन लोगों को शौचालय बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। जब तक इसका बजट नही आता तब तक अगर कोई पात्र व्यक्ति शौचालय का निर्माण करेगा तो उसे इस बात की गारंटी दी जायेगी कि बजट आते ही उन्हें निर्धारित अनुदान उपलब्ध करा दिया जायेगा।
एडीओ पंचायत रमाशंकर ने कहा कि खुले में शौच के लिए न जाने की सलाह सिर्फ महिलाओं के लिए ही नही है। इस मामले में शासन का उददेश्य तभी सफल हो सकता है जब पुरुष भी खुले में शौंच के लिए न जाने की सलाह पर अमल करें। वहीं संपन्न लोगों को स्वतः ही शौचालय का निर्माण करना होगा। उन्होंने खुले में शौंच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया। खंड विकास अधिकारी ने गांव के शिक्षित लोगों में भी खुले में शौंच के लिए जाने की बुरी आदत पर अफसोस जताया।
बैठक में भारत सरकार से आई टिकरिंग टीम के सदस्य जगमोहन, उर्मिला, उमा देवी, राजवीर और मनोज कुमार ने भी ग्रामीणों को खुले में शौंच से होने वाली नुकसान गिनाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान बृजेश कुमार, अमर सिंह तथा ग्रामीण उपस्थित थे।






Leave a comment