उरई। कुठौंद क्षेत्र के सिद्ध तीर्थ जालौन खुर्द में नवरात्र पर मंगलपुर कानपुर निवासी वीरेंद्र पाल सिंह सेंगर द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन दिन भर भण्डारा चलता है। व्रत वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था है। रात में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन की भव्यता देखने लायक है। इसमें रात में लाइट की अनोखी सजावट चकाचैंध से भरकर श्रद्धालुओं की भक्ति भावना को और प्रदीप्त कर देती है। भजन गायकों में सुनील पांचाल उरई, जयपाल शास्त्री मां वैष्णों देवी दरबार कटरा जम्मू, शैलेंद्र व्यास सेवढ़ा दतिया, राजेंद्र सिंह गुर्जर झांसी, विनोद शर्मा कानपुर महानगर, श्रीमती गुड़िया सनोलन जी कानपुर महानगर, पप्पू बेधड़क टी-सीरीज सिंगर रात भर भक्ति रस की गंगा बहाते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में अर्पित दास महाराज भक्तजनों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हैं।






Leave a comment