कालपी –उरई । शुक्रवार को  कोतवाली कालपी के परिसर में उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र तथा सीओ सुबोध गौतम की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में आगामी 25 मार्च को नगर में निकलने वाले शोभायात्रा एवं  रामनवमी जुलूस तथा भगवान राम जन्मोत्सव समारोह को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि कालपी नगर में त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारा से मनाने की परम्परा रही है। इसलिए सभी लोग आपसी सहयोग, प्यार, मोहव्वत तथा सौहार्द से रामनवमी के पावन पर्व को मना कर एतिहासिक नगरी कालपी की गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। इस मौके पर सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी।

अगर किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में यातायात व्यवस्था, सफाई, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आदि मुद्दों पर चर्चा करके व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया गया। बैठक का संचालन कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने किया। मां बनखंडी देवी धांम के मंहत जमुना दास महाराज, सुनील पटवा, प्रशांत सेंगर, सुनील कुमार गुप्ता, सल्लू बरकाती, मदे खान,राजेंद्र कुमार साहू , सुवोध गौतम,एस एस आई. बिक्रम सिंह, उपनिरीक्षक गण सफीक अहमद, सर्वेश कुमार सिंह, जगत नरायण, राजीव कांत, शीतला प्रसाद मिश्रा, हेड कॉन्स्टेबल अमर सिंह, कौशलेंद्र सिंह,विपिन सिंह, रामबाबू प्रजापति के अलावा राम ऋषि मेहरोत्रा, आशीष चतुर्वेदी, अमित पांडेय,, वृज गोपाल द्विवेदी सहित आयोजन समिति के सदस्यों,  आदि गणमान्य नागरिकों ने विचार प्रकट किये।

Leave a comment