कालपी –उरई । स्थानीय नगर के भीड़ भरे फुलपावर बाईपास चौराहे मे बेकाबू ट्रक ने बैगन आर कार में टक्कर मार दी। कार मालिक ने चौराहे मे ड्यूटी मे मौजूद खाकीधारी कर्मचारियों के द्वारा ट्रक को मौके से भगाने का आरोप लगाया है।
कस्बा कालपी के मुहल्ला मिर्जामंडी निवासी राम राजेंद्र मेहरोत्रा उर्फ वल्लू बाबू ने बताया कि बीती शाम को अपनी बैगनआर कार से परिवार के लोग कानपुर जा रहे थे। शाम को एक बेकाबू ट्रक के चालक ने अपनी गाडी से मेरी कार में टक्कर मार दी। इस घटना में कार का टायर फट गया और नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद चौराहे पर ड्यूटी में मौजूद खाकीधारी कर्मचारियों ने ट्रक पर कोई कार्यवाही नहीं की तथा चालक से मिल कर ट्रक को मौके से भगवा दिया। इस प्रकरण की शिकायत पीड़ित कार मालिक ने कालपी कोतवाली पुलिस तथा क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन से की है।






Leave a comment