कालपी-उरई । शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम निपनियां मे भाइयों के साथ झगड़ा करने के मामले में न्यामतपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज वीर प्रताप ने आरोपी युवक पुष्पेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने भदरेखी गांव मे उत्पात मचाने पर शिव सिंह तथा इंद्र पाल सिंह को पकड़ लिया। कदौरा थाना पुलिस ने समीप के ग्राम इकौना मे शान्ति भंग के आरोप में गांव के ही पुष्पेन्द्र सिंह को पकड़ लिया। थानों की पुलिस के द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के अंतर्गत चालान करके उप जिला मजिस्टेट कालपी के समक्ष पेश किया गया है।






Leave a comment