
कुठौंद –उरई । यमुना के मनोरम बीहड़ के बीच स्थित जालौनी वाली माता की धार्मिक प्रसिद्धि दूर दूर तक फैली हुई है । अत्यंत सिद्ध माने जाने वाले इस देवी मंदिर पर नवरात्र के मौके पर हर रोज हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । मान्यता है कि जालौनी वाली माता के प्रसन्न होने पर हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है ।
इसी क्रम में शुक्रवार को पीपरी गहरवार के प्रधान जीतू शुक्ला ने देवी माँ को प्रसन्न करने के लिए 1 कुंटल वजन का घंटा उनके चरणों पर चढ़ाया । इस दौरान बड़े लला, भीम , कल्लू शुक्ला , कृष्ण कुमार प्रधान , अजीत प्रधान, अभिनव दीक्षित, अंकित शुक्ला , सोनू दुबे , पिंकू महंत , वासू मिश्रा , अंटू दुबे समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।






Leave a comment