उरई। जिला बारसंघ चुनाव 2018-19 के नामांकन वापसी के दिन आज अपरान्ह तीन बजे तक चार उम्मीदवारों ने अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली है अब अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए चुनाव होगा। जबकि अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

सहायक चुनाव अधिकारी निर्मल तिवारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार मिश्रा के पर्चा वापस लेने से औसाफ अहमद का उपाध्यक्ष बनना तय हो गया। जबकि संयुक्त सचिव के तीन पदो ंके लिए चार लोगों ने नामांकन किया था जिसमें पंकज कुमार गुप्ता ने नाम वापस ले लिया। इसी तरह आफताब अहमद सिद्दीकी, हरचरण ताहरपुरी, मो. रऊफ निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित हो गए है। कोषाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद श्रीवास्तव के नाम वापस लेने से चंद्रशेखर दीक्षित निर्विरोध कोषाध्यक्ष होगे। कलेक्टेªट प्रभारी पद पर शिवाकांत पाठक के नाम वापस लेने से अवधेश कुमार निरंजन का कलेक्टेªट प्रभारी बनना तय हो गया है। चूंकि वरिष्ठ सदस्य एवं कनिष्ठ सदस्य के छह-छह पद है और इतने ही लोगों ने नामांकन किया था ऐसे में वरिष्ठ सदस्य बिना कुमार पांडेय, इंदल सिंह यादव, शंकरलाल तरसौलिया, महेन्द्र प्रताप सिंह, शिवसिंह, विनोद गुप्ता और कनिष्ठ सदस्य पद पर भरत रमनानी, महेश रंजन, कामेन्द्र श्रीवास्तव, अनुरोध मोहन शर्मा और लक्ष्मीकांत पाठक निर्विरोध सदस्य निर्वाचित घोषित हो गए है। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर बीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, करण सिंह राजपूत, रमेश चंद्र विश्वकर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर करूणेन्द्र मोहन श्रीवास्तव और प्रमोद कुमार लोधी आमने सामने होगे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ शुक्ला, अरविंद कुमार सिंह के बीच चुनाव होगा। जबकि महासचिव पद पर अनुज कुमार शर्मा, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, शशिकुमार दुबे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 22 मार्च को नामांकन पत्रों का परीक्षण किया गया। परीक्षण प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिवक्ता कमर अहमद एड़, वैकुंठनारायण चतुर्वेदी, शिवकुमार त्रिपाठी, विनोद प्रकाश व्यास, द्रगपाल सिंह परमाथ, राष्ट्रभूषण सिंह, श्यामनारायण शर्मा एड, और निर्मल तिवारी मौजूद रहे।

Leave a comment