उरई। समाजवादी पार्टी कार्यालय इकलासपुरा रोड उरई में समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कहा कि डॉक्टर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 में फैजाबाद जनपद के अकबरपुर ग्राम में हुआ था इनके पिता का नाम हीरालाल वह माता का नाम चंदा देवी था डॉक्टर राम मनोहर लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी  प्रखर चिंतक तथा समाजवादी नेता थे महज चार वर्षों में भारतीय संसद को अपने मौलिक राजनीतिक विचारों से झकझोर देने का करिश्मा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कर दिखाया। लोहिया जी हमेशा जाति प्रथा के खिलाफ थे अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटना  चाहते थे और समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे । उन्होंने जनता के लिए संघर्ष करते हुए कई बार जेल यात्राएं भी की । वीर सपूत क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर बोलते हुए वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि आज ही के दिन 23 मार्च को 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह जी ने भी भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए देश के खातिर फांसी के फंदे को चूमते हुए अपना बलिदान दिया था इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव वरिष्ठ नेता नवाब सिंह यादव राम रतन प्रजापति पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, मधु प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, राजू शर्मा, चुन्ना हुसैन, साकिर कदौरा रमेश रैला गुलाब जाटव पूर्व पालिकाध्यक्ष जालौन, लाखन सिंह कुशवाहा ज्ञानेन्द्र निरंजन, विजय कुशवाहा, प्रबल प्रताप सिंह, दीपक सिंगर, सेवेन्द्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, जितेंद्र यादव, मांडवी निरंजन, कुसुम सक्सेना, राजकुमारी चंदेल, अशोक गुप्ता महाबली, कमलेश राठौर, जमील मंसूरी, महबूब मंसूरी, संजय साहनी, संजय पटेल, दीपू यादव, बालकराम पाल, अमर सिंह, मास्टर मोहम्मद, मो. तारिक, शफीकुर्रहमान कश्फी, नत्थू सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी सोहराव खान आदि तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment