उरई। शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर इलाहाबाद बैंक आरसेटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास ए के गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें कई लोगों ने रक्तदान कर बड़ा पुण्य का कार्य किया ।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि एक मां के आंसू उसके बच्चों को मौत से नहीं बचा सकते परंतु आपके द्वारा किए गए रक्तदान से उन बच्चों की जान बच सकती है। परियोजना निदेशक ग्राम विकास ए के गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान इसलिए नहीं है क्योंकि आपके रक्त से किसी को भी जीवन मिल सकता है और जीवन का कोई मोल नहीं होता समाज सेवा में हमेशा आगे रहने वाले डॉक्टर कुमारेंद्र सिंह, लक्ष्मण दास बाबानी, रोहित विनायक, शुभम अग्रवाल एवं प्रियंका गुप्ता ने भी रक्तदान महादान बताते हुए एवं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया अंत में आर सेटी के निदेशक देवेंद्र कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए उन्होंने रक्तदान को जीवन की संज्ञा दी एवं भविष्य में भी इलाहाबाद बैंक आरसेटी द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य करने हेतु आश्वासन दिया झांसी मेडिकल कॉलेज सहायकों की टीम के अलावा रोहित गुप्ता मिथिलेश कुमार एसपी सिंह यशपाल परिहार लालजी सिंह धोनी आदित्य चतुर्वेदी धर्मेंद्र कुमार ने सक्रिय भागीदारी करके रक्तदान शिविर को सफल बनाया 56 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें विकास यादव अभिषेक त्रिवेदी आकाश नितिन संजीव दीक्षित प्रियंका गुप्ता देवेंद्र सोनी शकील धर्मेंद्र गोपाल जी सोनी विवेक पांडे आदित्य चतुर्वेदी सुनील कुमार पुनीत बाबानी मुकेश वर्मा आनंद आदि लोग शामिल रहे।

Leave a comment