जालौन-उरई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पत्नी का इलाज कराने आये व्यक्ति की जेब से पांच सौ रुपये साफ कर दिये गये। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को मामले की सूचना दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी फरीद अहमद अपनी पत्नी का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये थे। जहां वह पर्चा बनवाकर डा. के पास पहुंचे इसी बीच किसी जेब कतरे ने उनकी जेब से पांच सौ रुपये निकाल लिए। पत्नी को दिखाकर जब वह दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पहुंचे तो उनकी जेब में रुपये गायब थे। उन्होंने मामले की सूचना तहरीर देते हुए कोतवाली में दी।






Leave a comment