उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सुढ़ार के पास ट्रैक्टर और मोटर साइकिल भिडंत में किसान की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
औरेखी निवासी कमलेश कुमार सोनी (50वर्ष) शुक्रवार की रात्रि गांव के ही अंकुर (22वर्ष) पुत्र वीरेंद्र के साथ डीजल लेकर जालौन से अपने घर वापस जा रहे थे। सुढ़ार के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से मोटर साइकिल टकरा गई जिससे कमलेश सोनी और अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के न आ पाने पर किसी तरह दोनों को जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उनको रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए उनको ग्वालियर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में कमलेश सोनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ लिया है लेकिन चालक भाग जाने में सफल रहा।
उधर जालौन कस्बे के ही मोहल्ला तोपखाना निवासी कैलाश राठौर शनिवार को साइकिल से बंगरा रोड स्थित अपने खेत को देखने जा रहे थे। तभी छहपुला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे कैलाश राठौर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने बाद में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।






Leave a comment