उरई। क्रय-विक्रय समिति जालौन के अध्यक्ष पद के रोमांचक चुनाव में हरसिंगपुर निवासी अन्नपूर्णा पत्नी अमरचंद पाठक रिनिया के विनोद को 1 वोट से पीछे छोड़ने के बाद निर्वाचित घोषित की गईं।
कुल पड़े 11 मतों में से अन्नपूर्णा को 6 मत मिले जबकि विनोद 5 मत ही हासिल कर पाये। निर्वाचित होने के बाद अन्नपूर्णा पाठक ने कहा कि वे समय पर अपने क्षेत्र में किसानों को खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगीं। किसानों को किसी भी प्रकार की कालाबाजारी का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समिति के अंतर्गत सभी समस्याओं का निदान कर खातेदारों की पूरी मदद की जायेगी।
उधर एट क्षेत्र की सतोह सहकारी समिति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बृजेश निरंजन को पराजय का मुंह देखना पड़ा। इस समिति पर सपा समर्थित अमित पटेल अपना कब्जा जमाने में सफल रहे।






Leave a comment