उरई। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में शनिवार को 15 करोड़ से अधिक की बचत का बजट पेश किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन ने बजट पेश करते हुए बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में 14 करोड़ 45 लाख 62 हजार 599 रुपये चालू वर्ष की बचत शामिल होने का अनुमान है।
इसके अलावा शासन से प्राप्त होने वाले अनुदान व राज्य वित्त आयोग से संभावित धनराशि और निजी श्रोतों से होने वाली आय को मिलाकर 36 करोड़ 47 लाख 97 हजार 799 रुपये की प्राप्तियां अनुमानित की गई हैं।
इसके सापेक्ष 21 करोड़ 16 लाख 52 हजार 546 रुपये के खर्च का खाका तैयार किया गया है। इस तरह 15 करोड़ 31 लाख 45 हजार बचत में रहने का अनुमान है।
बैठक में सदस्यों ने जमलापुर, रमानीपुर मार्ग का डामरीकरण न होने का मुददा उठाया। मुकेश कठेरिया ने पेयजल संकट और सीएचसी कुठौंद में दवाओं की कमी के बारे में चर्चा की। अन्य सदस्यों ने भी कई मुददो की ओर ध्यानाकर्षित कराया। संचालन एएमए ने किया। सांसद और नरेंद्र पाल जादौन व गौरी शंकर वर्मा विधायक के अलावा मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह मौजूद रहे।







Leave a comment