0

कुठौंद- उरई ।श्री लहरी बाबा इण्टर कालेज वावली में प्रधानाचार्य पद पर हुई नियुक्ति पर सवाल उठते हुये विद्यालय के वरिष्ठता क्रम के अध्यापक अशोक कुमार द्विवेदी ने वरिष्ठता के आधार पर चयन न किये जाने को लेकर शासन से शिकायत की थी जिसमे शासन ने जांच कराने के बाद प्रधानाचार्य पद पर अशोक कुमार द्विवेदी को पद भार  ग्रहण कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाविद्यालय निरीक्षक जालौन निदेशक के निर्देश पर श्री लहरी बाबा इण्टर कालेज वावली में वरिष्ठता के आधार पर तदर्थ प्रधानाध्यपक पद पर पदोंन्नति के आदेश प्रदान किये गए थे उक्त के अनुपालन में उक्त विधायलय में दिनांक 31 मार्च 2017 को अशोक कुमार मिश्रा के सेवनिर्वित्त हो जाने के बाद रिक्त पद पर शिक्षक की पदोन्नति हेतु प्रस्ताव में अनैतिक रूप से प्रबन्ध तंत्र द्वारा महेंद्र सिंह सेंगर को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया गया था इस प्रकरण पर कार्यालय पत्रांक 14335-36 17-18 तारीख 29-08-17 को सुनवाई निर्धारित की गई जिसमें प्रधाना अध्यापक महेंद्र सिंह सेंर्ग व अशोक कुमार द्विवेदी उपश्थित हुवे तथा उपलब्ध कराई गई आख्याध् अभिलेखों के आधार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद का प्रभार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 के अद्द्याय चार की धारा 18 के उप धारा (ख) अनुक्रमांक में प्रधानाचार्य पद को वरिष्ठतम  शिक्षक अशोक कुमार द्विवेदी को हस्तगस्त कराये साथ ये भी विदित हो कि उक्त प्रकरण पर खूब राजनीति भी हुई सत्ता की ताकत और प्रबंध तंत्र दोनों ने मिलकर वरिष्ठता को दर किनार कर अनैतिक रूप से दबाव में प्रधानाचार्य का पद पर महेंद्र सिंह सेंगर भाजपा नेता की ताज पोसी की गई थी जिसमे तत्कालीन समय मे खूब शिकवा शिकआयते भी हुई मगर प्रभाव शाली जिले के भाजपा नेताओं के हस्ताक्षेप के कारण प्रशासन बैकफुट पर आ गया था अब शासन के निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि उक्त आदेश के अनुपालन में यदि कार्यवाही नही की जाती है तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 के अध््याय चार की धारा 18 की उप धारा 2 के अनुपालन में अशोक कुमार द्विवेदी को प्रधाना अध्यापक पद का कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा उक्त आदेश की प्रति प्राप्त होते ही एक पक्ष में खुशी तो  दूसरे पक्ष में मयूषी देखी जा रही है इतना तय है कि प्रधानाचार्य पद पर अशोक कुमार द्विवेदी की ताज पोशी होगी |

Leave a comment