कुठौंद-उरई। गोल गप्पे की दुकान पर पानी के बताशा पीने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो दबंग बौखला गये और उसे बेरहमी से पीटा। दुकानदार का भाई बचाने आया तो उसे भी दबंगों के जल्लाद गुस्से का शिकार होना पड़ा।
गोल गप्पा दुकानदार थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गांव के बाहर गोल गप्पे बेंचता है। रविवार को सलमान, अन्नू और बहीद ने उसकी दुकान से गोल गप्पे खाये। जब मुनेश ने उनसे पैसे मांगे तो तीनों भाईयों ने गाली-गलोज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर उसका बड़ा भाई लालजी बचाने के लिए दौड़ा तो तीनों उस पर जल्लादों की तरह टूट पड़े और चेन मारते हुए उसके सिर पर लोहे की राड दे मारी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायल लालजी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

Leave a comment