कुठौंद-उरई। ग्राम कोटा मुस्तकिल में देर शाम रामनरेश के घर में आग लग जाने से उसकी सारी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। रामनरेश की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय बतायी गई है। जिससे अग्निकांड के बाद उसके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
कोटा मुस्तकिल के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने बताया कि फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए नही पहुंच सकी। मोहल्ले वालों ने ही प्रयास करके आग बुझाई। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर रामनरेश को मदद देने का आग्रह किया है तांकि उसका परिवार भुखमरी से बच सके।



Leave a comment