उरई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से गिरी चिंगारियों के कारण गरीब किसान की गेंहूं की पकी फसल स्वाहा हो गई।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मवई अहीर में जर्जर हाईटेंशन लाइन के कारण तारों के आपस में टकरा जाने से चिंगारियां छूटने लगीं। जिससे छोटे लाल के चार बीघा खेत में खड़ी गेंहूं की फसल में आग धधक उठी और फसल धूं-धूं करके जलने लगी।
इस बीच फायर बिग्रेड को सूचना देने की कोशिश की गई लेकिन लगातार नेटवर्क व्यस्त मिलने से यह संभव नही हो पाया। आसपास के किसान और कटाई कर रहे मजदूर मौके पर इकटठे हो गये। पुलिस भी खबर पाकर आ गई। लोगों की मशक्कत से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। जिससे अन्य लोगों के खेत बच गये वरना आग बेहद विकराल रूप धारण कर सकती थी।

Leave a comment