जालौन-उरई। अमीन संघ के कथित चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आधा दर्जन अमीनों ने अध्यक्ष और मंत्री को ज्ञापन देते हुए कहा कि उक्त गुपचुप चुनाव निरस्त कर सभी सदस्यों की बैठक में नया चुनाव कराया जाये।
रामकुमार, अनिलकुमार, अमित चैबे, आनंद खरे, श्याम सिंह, सुरेश चंद्र, इंद्रजीत सिंह आदि अमीनों ने संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह व मंत्री शालिगराम को ज्ञापन देते हुए बताया कि संघ के कुछ सदस्यों ने गुपचुप तरीके से चुनाव करा लिया जो कि अवैध है। इसमें सारे सदस्य शामिल नही हो पाये।
इस कारण सभी 18 सदस्यों की बैठक कर उनके समक्ष चुनाव कराये जायें तभी चुनाव सही माने जायेगें। अगर ऐसा नही किया गया तो चुनाव अमान्य रहेगा।



Leave a comment