जालौन-उरई। स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर लाखों की लागत से लगाई गई सौर ऊर्जा की प्लेटें सफेद हाथ साबित हो रही हैं जिससे कार्यालय का कार्य बाधित हो रहा है।
स्थानीय 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर सौर ऊर्जा की लाखों कीमत की प्लेटे लगी हैं। जिसका उपयोग एसडीओ कार्यालय में कामकाज के लिए होता है। साथ ही बिजली चली जाने पर सौर ऊर्जा से प्रकाश व्यवस्था बरकरार रहने की उम्मीद की जाती है। लेकिन प्लेटें खराब हो जाने से न तो विद्युत कार्यालय में उजाला हो रहा है और न ही सर्विस स्टेशन पर।
जब उपखंड अधिकारी नवीन कुमार से इसे लेकर पूंछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी दे पाने में असमर्थता व्यक्त की। जबकि अधिशाषी अभियंत तरनवीर सिंह ने बताया कि सौर ऊर्जा की प्लेटें लगाने वाली कंपनी को नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही प्लेटें ठीक कराकर व्यवस्था सुचारू कर दी जायेगी।



Leave a comment