उरई। कालपी रोड पर सांसद भानु प्रताप वर्मा ने बिल्डिंग मेटेरियल के प्रतिष्ठान पार्थ इंटरप्राइजेज का भव्य उदघाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार के कदमों के कारण देश में व्यापार और उद्यमता के लिए बेहद सुगम माहौल तैयार हुआ है। जिसे अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन संस्थाओं तक ने भरपूर मान्यता दी है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और परिश्रम के जरिये इस माहौल का लाभ उठाकर खुद को और देश, प्रदेश को समृद्ध करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण लखनऊ से पहुंचे युवा नेता विकास बाबा रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, नीरज श्रीवास्तव, राजू कुअरपुरा, अनिल यादव, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष पूजा सेंगर के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी भी इसमें मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत मनीष श्रीवास्तव और शिवेंद्र श्रीवास्तव टिंकू लाला ने किया। सुरेंद्र शिवहरे, कमल श्रीवास्तव, गुडडू कबाड़ी, भोलू वर्मा, शानू खां, आशू पचैरी, अमन सक्सेना, मोहित पांडेय, मनीष दुबे आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

Leave a comment