उरई। कर्ज से पीड़ित किसान ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्मघात कर लिया। घटना आटा थाना क्षेत्र की है। पुलिस की लापरवाही की वजह से शव घंटों रेलवे ट्रेक पर पड़ा रहा।
किसानों के लिए सरकार द्वारा लगातार आंसू बहाये जाने और तमाम सुहावने दावे किये जाने के बावजूद वे मायूसी से नही उबर पा रहे हैं। रविवार को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा निवासी बैजनाथ यादव (50वर्ष) ने ट्रेन के आगे कूंदकर एक बार फिर सरकारी मशीनरी को झकझोर दिया। बताया जाता है कि बैजनाथ यादव पर बैंक की भारी बकायेदारी थी। जिसे लेकर वे कई दिनों से बेहद परेशान थे। इसी अवसाद में उन्होंने जान देने का संगीन फैसला ले लिया। ट्रेन से कटकर क्षत-विक्षत हुआ उनका शव घंटों रेल पटरी पर पड़ा रहा। लेकिन पुलिस नही पहुंची। बाद में काफी देर बाद पुलिस पहुंची जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

Leave a comment