उरई। रामनवमी पर जिले भर में माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने गगनभेदी जय श्रीराम के नारों के साथ उत्साह पूर्वक जुलूस निकाले। जवारों के जुलूस भी आज विसर्जन के लिए निकाले गये। इसके कारण पूरे दिन हर जगह गहमा-गहमी बनी रही।
उरई में ठड़ेश्वरी मंदिर से नगर की मुख्य सड़कों पर रामनवमी का जुलूस निकाला गया जिसमें लोगों का ज्वार उमड़ पड़ा। जुलूस की शुरूआत ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिददन महाराज ने की। नेतृत्व और व्यवस्था की कमान विहिप के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, बजरंग दल के जिला अखाड़ा प्रमुख प्रदीप गुप्ता, गौ रक्षा प्रमुख सुधीर शर्मा, दुर्गा वाहिनी की विनीता पाण्डेय, बलवीर सिंह जादौन, अनूप राजावत, राहुल परिहार, अरविंद गुप्ता, रवि राठौर, आशुतोष तिवारी, रोहित दीक्षित, निखिल पांडेय आदि ने की। जुलूस के दौरान साम्प्रदायिक सदभाव की मिशाल भी देखने को मिली। दरगाह पदमशाह बाबा कमेटी की जानिब से राम भक्तों के स्वागत और उन्हें शीतल पेयजल पिलाने की व्यवस्था की गई। अरसद कादरी, हिमांशु शिवहरे, आकाश सोनी, धीरज यादव, आसिफ कादरी, सुमित कुमार, नबाव अकरम, आरिफ खान आदि ने इसमें स्वयं सेवा की।
जालौन में श्रीराम झांकी का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से जय श्रीराम के नारों के साथ किया गया। इस दौरान जगह-जगह जलपान तथा स्वल्पाहार का वितरण किया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक मनुराज तिवारी ने जुलूस की अगुवाई की। नगर पालिका द्वारा जुलूस के रास्तों की सफाई कराकर कलई का छिड़काव करा दिया गया था। रास्तों में जगह-जगह भगवा झंडे लगे थे। भक्तजन डीजे की ध्वनों पर जमकर नृत्य कर रहे थे। रामजानकी के अलावा, शंकर, गणेश, हनुमान तथा भारत माता आदि की झांकियों में बच्चों को तैयार किया गया था। झांकी में इनके नौ रथा शामिल थे। छत्रसाल रोड से जितेंद्र मार्केट, झंड़ा चैराहा, छोटी माता मंदिर, सब्जी मंड़ी, बस स्टैण्ड, पानी की टंकी, कांजी हाउस, देवनगर चैराहा, काली माता मंदिर होते हुए कांजी हाउस से पुनः तहसील रोड, झंडा चैराहा होकर झांकी वापस द्वारिकाधीश मंदिर में समापन के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस फोर्स का भारी इंतजाम रहा। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, राजीव मोहन मिश्रा, गौरव गुर्जर, वाचस्पति मिश्रा, सतीश सेंगर, वीरेंद्र सोनी, मयंक चैरसिया, दीपू तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, योगेंद्र राठौर, धीरेंद्र द्विवेदी, सागर चैरसिया, सौरव पाराशर आदि जुलूस में मुख्य रूप से मौजूद रहे। डीजे पर बज रहे गीत-भजनों को रोके जाने पर बजरंग दल संयोजक मनुराज तिवारी की अधिकारियों से कई बार झड़प हुई।
रामपुरा क्षेत्र में जगम्मनपुर के पास एतिहासिक कर्ण देवी मंदिर पर हजारों देवी भक्तों ने नवमी के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना की। जालौन के अलावा भिंड, इटावा और औरैया जिलों के श्रद्धालु भी जवारे चढ़ाने पहुंचे। मंदिर पर लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। देवी गीतों को गाने वाली अचरी गायन की टोलियां जगह-जगह गीत गाते हुए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विचित्र यह था कि प्रतिवर्ष जहां कर्णी देवी के प्रसिद्ध मेलें में पुलिस का भारी भरकम इंतजाम रहता था वहीं इस बार डायल-100 की गाड़ी एक हैड मुहर्रिर और एक सिपाही की तैनाती में ही व्यवस्था निपटा दी गई। हालांकि कहीं कोई घटना नही हो पाई।
कालपी में रामजानकी मंदिर से केसरिया झंडे, पताका लहाराते हुए झांकियों के साथ भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जयकारों के साथ यह शोभा यात्रा टरनन गंज बाजार, खोवा मंडी, नगर पालिका चैराहा, बिजली घर, बाइपास, आनंदी देवी मंदिर, फुल पावर चैराहा, दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन, बड़ा बाजार होकर प्राचीन बाबूलाल मंदिर पहुंची। विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक तथा व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने रास्तें में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में मां बलखंडी देवी के महंत जमुना दास महाराज, विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सरेंद्र सिंह सरसेला, भारत सिंह यादव, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बाजपेयी, बब्लू सिंह चैहान राना, राघवेंद्र सिंह जादौन, बृजेंद्र सिंह चैहान, पृथ्वीराज सिंह चैहान मुख्य रूप से शामिल रहे। तमाम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में सजी झांकियां जुलूस में शामिल थीं। आगे-आगे नृत्य करते हुए घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।




Leave a comment