उरई । कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गाँव में रविवार को देर शाम परचून की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट से 7 ग्रामीण घायल हो गए जिनमें 2 को नाजुक हालत के कारण मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है । विस्फोट के कारण की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पा रही लेकिन दुकानदार ने पेट्रोल फेंक कर आग लगाये जाने का आरोप लगाया है ।

घायलों के नाम गिरन्द सिंह , उसके 2 बेटे सुशील कुमार और रिंकू , पूरन सिंह , कन्हैया लाल , रत्न कुमार और संतोष कुमार बताये गए हैं । गिरन्द सिंह और उसके बेटे सुशील कुमार को झांसी ले जाया गया है । उप जिलाधिकारी और कोतवाल मौके पर छानबीन कर रहे हैं ।

Leave a comment