कोंच-उरई । राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान कोंच के निष्कासित छात्र मोहित वर्मा रमेश वर्मा और अशोक वर्मा आदि ने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है लिखे पत्र में बताया है कि हम लोग टर्नर ट्रेड के छात्र है और सभी लोग कोंच नगर के मूल निवासी है बीते दिनों एक नवंबर 2017 को राजकीय औधौगिक संस्थान के शिक्षक सन्दीप विश्वकर्मा द्वारा मोबाइल फोन छू लेने के शक में हम छात्रों को कमरे में बंद करके लोहे की रॉड से मार पीट कर लहूलुहान कर दिया था और शिक्षक सन्दीप द्वारा हम लोगो को जातिसूचक शब्दो का प्रयोग कर अपमानित करने का काम किया था इस मारपीट की घटना में मेरे दोस्त मोहित वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा निवासी मुहल्ला जयप्रकाश नगर कोंच को गम्भीर चोटे आई थी जिसका मेडिकल भी कराया गया था इस बड़ी घटना की खबर सुनकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुचा था और इस मामले कोतवाली में शिक्षक सन्दीप के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था और इस मामले की जांच पुलिसक्षेत्राधिकारी रुक्मणी वर्मा द्वारा की गई लेकिन इस मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद कालेज प्रबंधन ने एक होकर हम छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया और संस्थान में प्रवेश नही दे रहे है जबकि परीक्षाएं 26 मार्च से होने बाली है परीक्षा सम्बन्धी जानकारी लेने के लिए संस्थान जाते है तो वहां पर डांट कर अपमानित किया जाता है वह कहते कि तुम लोग कानून के बलबूते पर अपना प्रवेश लो परेशान छात्रों ने जिलाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि हम छात्रों का भविष्य अंधकारमय न हो इसलिए संस्थान के दोषी शिक्षक सन्दीप विश्वकर्मा के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे जिससे हम दलित वर्ग के छात्रों को इंसाफ मिल सके।





Leave a comment