उरई। ग्रामीण बैंकों के निजीकरण के प्रयास के विरोध में सोमवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की अखिल भारतीय एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में धरना देकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के 7 संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने 26, 27, 28 मार्च को तीन दिन की देश व्यापी हड़ताल का विगुल बजाया है।
अरेबिया उरई क्षेत्र के अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, महामंत्री जितेंद्र यादव, एआईबीओए उरई परिक्षेत्र के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह परिहार और महामंत्री केसी वर्मा के मुताबिक ग्रामीण बैंकों की स्थापना के चार दशक बीत जाने के बाद भी ग्रामीण बैंक कर्मी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। पिछली 10 और 11 मार्च को इसी कारण दो दिन की हड़ताल की गई थी पर अनुकूल प्रतिक्रिया की बजाय सरकार ने आरआरबी एक्ट 1976 का संशोधन विधेयक पास करके ग्रामीण बैंकों की निजीकरण की प्रस्तावना लिखनी चाहिए जिसे सहन नही किया जायेगा।
दोनों यूनियन ने बैंक प्रबंधन को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें तमाम मांगों के अलावा वार्ता में प्रायोजक बैंकों के साथ ही ग्रामीण बैंकों को भी शामिल करने की मांग की गई है।

Leave a comment