कुठौंद-उरई। सहकारी संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूूर्वक कराया गया। जिसकी अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश नेता ने की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय पिण्डारी मुख्य अतिथि रहे जबकि आशीष ने कार्यक्रम का संचालन किया।
अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद श्रीनारायण दीक्षित ने बताया कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने गेंहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1735 रु. प्रति कुंतल कर दिया है। किसानों को इसकी पूरी कीमत दिलायी जायेगी। इसलिए किसान अपना पंजीकरण करा लें
उपाध्यक्ष पवन दीक्षित और संचालकों में वी. नारायण, भगवान दास पाल, रमा देवी व ऊषा दीक्षित ने भी शपथ ली। पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरीश तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू यादव, अभिनव दीक्षित, कृष्णपाल भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप शिवहरे, अकील अहमद, अनूप शुक्ला, लला हाजीपुर, विनोद दीक्षित, मोहित दीक्षित, मदारीपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष कृष्णबिहारी तिवारी, कुठौंद सहकारी संघ के सचिव मनोज दीक्षित, सहायक पप्पू पांडेय आदि उपस्थित थे।





Leave a comment