कोंच-उरई। स्थानीय बार संघ के बुधवार को हुए चुनाव में रविंद्रनाथ खरे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिये गये।
तहसील बारादरी में सबेरे 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। अधिवक्ताओं की भारी भीड़ प्रारंभ से ही मतदान स्थल पर जमी रही। इस चुनाव में 262 मतदाताओं में से 234 ने मत प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर रविंद्रनाथ खरे को 120 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजीव तिवारी को 81, अमर बाबू पाठक को 23 और जुगल किशोर अग्रवाल को सिर्फ 7 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से रविंद्रनाथ खरे को 34 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया।

Leave a comment