उरई। कोंच में बिजली विभाग ने मोहल्ला सुभाष नगर और भगत सिंह नगर में चैकिंग अभियान चलाकर बकायेदारी जमा न करने वाले 20 उपभोक्ताओं के घर की बिजली गुल कर दी।
चैकिंग अभियान में ढाई लाख रुपये की बकायेदारी भी राजस्व के रूप में जमा कराई गई। पांच नये कनेक्शन जोड़े गये जिनमें तीन सौभाग्य योजना के अंतर्गत है और दो कामर्शियल ग्रेड के हैं। इस दौरान एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह पटेल ने बताया कि अगर डिसकनेक्ट किये गये किसी उपभोक्ता ने फिर से कनेक्शन जोड़ने की हिमाकत की तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगीं उन्होंने लोगों से अपना बिल समय सीमा से अंदर जमा कराने को कहा तांकि किसी तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े।





Leave a comment