उरई । आटा क्षेत्र के ग्राम ददरी मैं एक  विवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । उसके पिता ने दहेज की पूर्ति न कर पाने के कारण ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया । गुरुवार को थाना आटा में तहरीर देते हुए शिवपाल पुत्र रामदयाल निवासी हरसुड़ी थाना जलालपुर जिला हमीरपुर ने बताया कि उनकी पुत्री रमा 21 वर्ष की शादी सन 2016 में जुगल किशोर पुत्र मुन्ना लाल निवास दादरी की साथ हुई थी ।

शादी के बाद से सास ससुर अन्य परिवारी जन दहेज में एक मोटरसाइकिल तथा ₹50000 नगद मांग कर रहे थे । इसकी पूर्ति  न कर पाने के कारण ससुर मुन्ना लाल,सास सुशीला देवी, देवर राम विजय, उसकी पत्नी चंदा देवी आदि ने मिल कर बुधवार को रमा के  शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर हत्या कर दी जबकि गांव के अन्य लोगों का कहना है बुधवार को रमा और उसके पति मैं किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और दोपहर को जब घर के लोग खेतों पर चले गए तभी रमा ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली । इसी बीच उसका पति जुगल किशोर आ गया और उसने उसे बचाने का प्रयास किया । ऐसा  करते समय उसका शरीर भी लगभग आधे से अधिक जल गया ।  गांव के लोगों ने उसे  तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जहां उसे  झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ।  वहां पर उपचार के दौरान रमा की मृत्यु हो गई और जुगल का इलाज चल रहा है ।  पिता की तहरीर पर आटा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है जिसके बाद थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एवं शिव सुबोध गौतम ने ग्राम ददरी पहुंचकर छानबीन की ।

 

Leave a comment