कोंच-उरई। महेशपुरा स्थित स्व. मेवालाल जाटव जूनियर हाईस्कूल के विशाल परिसर में सर्व हिंदू समाज का चैथा सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डा. सरिता आनंद अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर, सभासद अनिल पटैरिया, अमित यादव, विशाल गिरवासिया, दंगल यादव और मनीष भदौरिया मंचस्थ रहे। अध्यक्षता पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने की।
सम्मेलन के कर्ताधर्ता नवल किशोर जाटव एडवोकेट, मंत्री रामकुमार गिरवासिया, कोषाध्यक्ष दयानिधि शुक्ला, संयोजक अरुण कुमार जाटव, सज्जीत कुमार जाटव, अशोक कुमार, देवेश कुमार, राजेंद्र कुमार जाटव एडवोकेट, वीरेंद्र मामा, करन सिंह, अखिलेश कुमार आदि ने माल्यापर्ण कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस विवाह समारोह में 14 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर गृहस्थ जीवन में कदम रखा। इस मौके पर देवेंद्र निरंजन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है जिससे गरीबों को फायदा होता हैं। चेयरपरसन डां. सरिता ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह लोगों को अच्छा संदेश देते हैं। विनोद चतुर्वेदी ने नवविवाहित जोड़ों के खुशहाल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महासचिव अखिल वेद, नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद, पसमांदा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सेठ नसरुल्ला, लाल प्रताप सिंह, काजी जाहिद अली, बार संघ कोंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र नाथ खरे, वरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रत्येक जोड़े को आयोजकों की ओर से गृहस्थी का उपयोगी सामान भी दिया गया।

Leave a comment