उरई। रामपुरा ब्लाक के गांव में मजदूर के घर में शुक्रवार को अचानक लगी आग में उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग दो-तीन घंटे तक धूं-धूं करते जलती रही। लेकिन सूचना दी जाने के बावजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी बचाव के लिए आखिरी तक नही पहुंच पाई।
उक्त ब्लाक के जसुआपुर गांव में राकेश दोहरे के मकान में अचानक आग लग गई। राकेश की लड़की की भी शादी होने वाली है। जिसके दहेज के लिए उसने सामान जमा कर रखा था। उसकी सारी व्यवस्थायें भी अग्निकांड के भेंट चढ़ गईं।
फायर बिग्रेड की गाड़ी फोन किये जाने के बावजूद नही पहुंच सकी। इस बीच गुपलापुर, जसुआपुर, मड़ैया आदि आसपास के गांव के ग्रामीण इकटठे होकर आग बुझाते रहे। आग लगने से हुई बर्बादी के कारण राकेश बुरी तरह मायूस है। खासतौर से उसे इस बात की चिंता है कि उसकी लड़की के हाथ कैसे पीले होंगें क्योंकि उसका सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका है। प्रशासन को भी कोई प्रतिनिधि भी अभी तक जांच के लिए नही पहुंचा है।

Leave a comment