जालौन-उरई। पिता-पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर महिला की मारपीट करते हुए उसके कान के बाले छीन ले जाने की शिकायत की गई है।
मोहल्ला कछोरन निवासी रामदुलारी पत्नी लल्लूराम ने पुलिस में शिकायत की कि पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही निवासी विक्की अहिरवार व उसके पिता रामनारायण अहिरवार उनके घर में घुस आये और उनके पुत्र संजय को घर से बाहर निकालने लगे। जब उसने मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसके कान से सोने के बाले छीन ले गये।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला आपसी विवाद और मारपीट का है जांच की जा रही है।





Leave a comment