जालौन-उरई। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में सटटा का करोबार जमकर फल-फूल रहा है। जिससे कई घर बर्बादी की कगार पर पहुंच गये हैं। उधर पुलिस है कि इसे रोकने के उपाय करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
सटटा का कारोबार जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल चुका है। युवा पीढ़ी अपनी मोबाइल से व्हाटसएप तथा मेसेंजर के जरिये यार-दोस्तों में सटटा खेल रही है। इस चस्के ने उनकी बर्बादी की इबारत लिख दी है।
मोहल्ला तोपखाना, खटीकान, हरीपुरा, जोशियाना, चैधरयाना, मंडी गेट, तकिया मस्जिद, दलालनपुरा आदि मोहल्लों में सटटे के जोर की वजह से न जाने कितने घर उजड़ चुके हैं और कितने उजाड़ पर आ गये हैं। इसके चलते अन्य अपराध भी बढ़ने लगे हैं। फिर भी पुलिस नाकारा रवैया अपनाये हुए है। लोगों में असंतोष व्याप्त है।

Leave a comment