जालौन-उरई। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक राजा सिंह सेंगर जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के लिए निर्विरोध संचालक निर्वाचित हो गये हैं।
सहकारिता के चुनाव के क्रम में केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के सचिव आनंद अग्रवाल और निर्वाचन अधिकारी शहाबुददीन सिददीकी के समक्ष नामांकन दाखिल हुए। जिनमें जालौन क्षेत्र से अकेले राजा सिंह सेंगर पुत्र लायक सिंह निवासी गधेला ने अपना पर्चा जमा कराया। अन्य कोई पर्चा जमा न होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस पर उन्हें बधाईयां देते हुए जश्न मनाया।





Leave a comment