जालौन-उरई। भाई के साथ बाइक से आ रही लड़की को छेड़ रहे दो युवकों में से एक को पुलिस ने धरदबोचा। जबकि दूसरा निकल भागने में सफल रहा।
मोहल्ला तोपखाना निवासी एक युवक उरई से अपनी बहन को बाइक से लेकर घर आ रहा था। तभी पीछे से बाइक से आ रहे दो युवक लड़की के लिए अश्लील कमेंट करने लगे। भाई के आपत्ति करने पर भी वे नही माने।
इसी बीच भाई-बहन कांजी हाउस तिराहे पर पहुंच गये जहां पुलिस खड़ी थी। लड़की ने बाइक से उतरकर पुलिस कर्मियों से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर एक युवक को धर पकड़ा। हालांकि दूसरा युवक कार्रवाई के दौरान सिलप हो गया। पकड़े गये युवक का नाम लोकेंद्र कुमार रजक निवासी ग्राम बृजपुरा थाना लहार जिला भिंड बताया गया है।





Leave a comment