कुठौंद-उरई। थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में एक खेत में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जो समाचार लिखे जाने तक दावानल की तरह तेजी से आसपास फैलती जा रही थी।
उक्त ग्राम में ऊदल सिंह पुत्र चतुर्भज सिंह के खेत में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिससे देखते-देखते उनके पूरे पांच बीघा क्षेत्र में गेंहूं की पकी फसल स्वाहा हो गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे उसका विस्तार दूसरे खेतों की ओर भी होने लगा। समाचार लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नही पहंुच सकी थी। जबकि ग्रामीणों की अपनी मशक्कत से आग को शांत करने में कामयाबी हासिल नही हो पा रही थी। इसके कारण किसानों में हड़कंप मचा था।





Leave a comment