कुठौंद -उरई । श्रम अधिकारी आर के चतुर्वेदी के प्रयास शुक्रवार को कामयाब नजर आए । उन्होने गत दिनों कस्बे

में दुकानदारों से बाजारबंदी पर एमानदारी से अमल करने की अपील की थी । इसका असर आज तब दिखा जब पूरे बाजार मे सन्नाटा पसरा रहा । दुकानदारों ने स्वेच्छा से कारोबार बंद रख कर आराम किया जिससे ग्राहक मायूस लौटने को मजबूर रहे । व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम आसरे शर्मा , कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता , अंकित शुक्ला , मनोज दुहोलिया , सुरेश गुप्ता , भानु गुप्ता आदि दुकानदारों ने कहा सप्ताह में एक दिन का अवकाश व्यापारियों के लिए भी अच्छा है और कर्मचारियों के लिए भी ।

Leave a comment